प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो “मन की बात” में कोरोनोवायरस महामारी एवं चीन के साथ वर्तमान सीमा विवाद के संबंध में राष्ट्र को संबोधित किया है। पिछले महीने, प्रधान मंत्री ने महामारी के दौरान लोगों द्वारा सामना किये जा रहे कठिनाईयों के बारे में बातें की थी, विशेष रूप से गरीब अप्रवासी लोगों की, जिन्हें सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। “मन की बात” के पिछले संस्करण में प्रधानमंत्री ने कहा था, “अगर हमारे गाँव, शहर, जिले एवं राज्य आत्मनिर्भर होते हैं, तो हमारे सामने जो समस्याएँ आई हैं, वो आज उतनी स्पष्ट नहीं होतीं।”
- सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के लगभग 20,000 नए मामलों की सूचना के साथ, भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या आज सुबह 5.28 लाख हो गई है, कल 410 तक मौतें भी हुई हैं, जिससे संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा 16,095 पर आ गया है। नवीनतम एक लाख मामलों तो एक सप्ताह से भी कम समय में जुड़े हैं।
- उधर भारत – चीन वास्तविक सीमा रेखा (LAC) वाले क्षेत्र में, चीन लद्दाख के उत्तरी तट पैंगोंग त्सो में भारतीय सैनिकों के साथ टकराव में अपनी स्थिति मजबूत करने हेतु संघर्ष जारी रखे हुआ है, विदित है कि इस क्षेत्र में तनाव के पहले संकेत पिछले सितंबर महीने में ही दिखाई पड़े थे, जब सरकार द्वारा जम्मू & कश्मीर में धारा 370 के निरसन एवं संघ से अलग क्षेत्र के रूप में लद्दाख का निर्माण हुआ था।
“आज हम भारत के एक महान पुत्र, हमारे पूर्व पीएम श्री नरसिम्हा राव जी को याद कर रहे हैं। उन्होंने देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण समय में भारत का नेतृत्व किया था। वह एक महान राजनीतिक नेता एवं विद्वान थे”
“नरसिम्हा राव एक विनम्र पृष्ठभूमि के थे, उन्होंने बहुत कम उम्र से अन्याय के खिलाफ लादे थे…. मुझे उम्मीद है अधिक से अधिक भारतीय हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानेंगे”
आज प्रधान मंत्री ने कहा
“मैं देख रहा हूं कि लोग मुझे, खासकर युवाएं ज्यादा लिख रहे हैं कि वे पारंपरिक इनडोर गेम कैसे खेल रहे हैं…. मैं अपने दोस्तों एवं स्टार्ट-अप से अपील करता हूँ कि……क्या हम पारंपरिक खेलों को लोकप्रिय बना सकते हैं? मैं बड़ों से पूछता हूं कि क्या आप इस हेतु कुछ कर सकते हैं? आप लोग ऐसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा नहीं देंगे, तो कौन देगा? ”
प्रधानमंत्री
“भारत अनलॉक हो रहा है, कोयला, अंतरिक्ष, कृषि एवं कई अन्य क्षेत्रों में भी….यह हमारे लिए उचित समय है कि हम भारत को आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए मिलकर काम करें।”
प्रधानमंत्री
- महामारी की स्थिति पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा: “हम अनलॉक के समय में हैं। लेकिन, हमें और भी अधिक सावधान रहना होगा। यदि आप मास्क नहीं पहनते हैं और सामाजिक दूरी बनाए नहीं रखते हैं, तो आप अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल सकते हैं।
- मोदी ने कहा, “भारत हमारे शहीदों को नमन करता है। उन्होंने हमेशा भारत को सुरक्षित रखा है। उनकी वीरता को हमेशा याद रखा जाएगा। दुनिया ने भारत की ताकत और शांति के लिए हमारी प्रतिबद्धता को देखा है।”
- उन्होंने कहा: “पूरे भारत के लोग भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आंदोलन को अपना समर्थन दोहरा रहे हैं। स्थानीय लोगों के बारे में मुखर होना राष्ट्र के लिए एक महान सेवा है।”
- “लद्दाख में, हमने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने हमारे क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी। हमारे सैनिकों ने साबित कर दिया है कि वे देश में किसी भी मुसीबत को फटकने नहीं होने देंगे। हर नागरिक सीमा पर (सैनिकों के नुकसान) को महसूस कर सकता है। लेकिन यह हमारी ताकत है। मृतक के माता-पिता अभी भी उन्हें सेना में भेजने के लिए तैयार हैं, ” मोदी ने गैलवान गतिरोध पर बोलते हुए कहा।
- नागरिकों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा: “आधा वर्ष पूरा हो गया है। मन की बात पर, हम कई विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। इन दिनों, लोग आमतौर पर एक बात कर रहे हैं- 2020 का अंत कब होगा…उन्हें लगता है… यह कई चुनौतियों का साल रहा….कोई भी चुनौती हो सकती है, लेकिन हमारा इतिहास बताता है कि हमने हमेशा उन्हें दूर किया है।
More Stories
Daily NEWS Summary: 24.01.2021
Daily NEWS Summary: 23.01.2021
Daily NEWS Summary: 22.01.2021